यूएनजीए का आज से आपात सत्र शुरू होने वाला है। आपात सत्र में सभी की निगाहें संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 देशों के उस प्रस्ताव पर होने वाले मतदान पर टिकीं हैं।
माना जा रहा है कि, इसमें रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता और स्थायी शांति पर जोर दिया जाएगा। वहीं, फ्रांस भारत को यूक्रेन में एक साल से जारी रूसी युद्ध पर अपना रुख बदलने के लिए राजी करने के लिए बातचीत कर रहा है। राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, फ्रांस ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से इस सप्ताह पेश किए जाने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव पर मतदान करने का आग्रह किया है।