Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Sep 2021 5:13 pm IST

राजनीति

सीएम धामी इस दिन शुरू करेंगें चुनाव प्रचार


पौड़ी के श्रीनगर गढ़वाल में 3 सितंबर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने जा रहे हैं। जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर स्थानीय प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री धामी 3 सितंबर को सुबह 11 बजे श्रीनगर जीवीके हेलीपैड पहुचेंगे। इसके बाद सीएम धामी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली में शामिल होंगे। इस रैली के जरिए मुख्यमंत्री 11 स्थानों पर कार्यकर्ताओं से भेंट भी करेंगे। आज भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार श्रीनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम की सभी तैयारियां का अंतिम जायजा लिया।