दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज यानी बुधवार लाइबेरिया की एक महिला को 13.26 करोड़ रुपये की कोकीन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में जानकारी सीमा शुल्क विभाग ने दी है।
सीमा शुल्क विभाग के अनुसार, लाइबेरिया की इस महिला को रविवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से आने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर रोका गया। जहां शुल्क विभाग के अधिकारियों ने एक बैग देखा जिसमें 11 कुर्ते थे, जिन पर बड़े-बड़े बटन लगे हुए थे।
जिसमें कुल 272 बटन थे जो इस डिजाइन के थे कि उन्हें खोलकर उनमें कुछ रखा भी जा सकता है। उन सभी बटनों के अंदर से 947 ग्राम कोकीन बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ जारी है।