Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 23 Nov 2022 8:00 am IST

राजनीति

आज से दोबारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी...


चुनावी गुजरात दौरे के लिए दो दिन के ब्रेक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश पहुंच चुकी अपनी भारत जोड़ो यात्रा में 23 नवंबर को यानि आज दोबारा शामिल होंगे। 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं ने आईएएनएस को बताया कि, यात्रा के बाकी कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी के.के. मिश्रा ने कहा, गुजरात कांग्रेस की ओर से लगातार अनुरोध किया गया है कि, राहुल गांधी को चुनावी राज्य का दौरा करना चाहिए, इससे न केवल पार्टी कैडर को बल्कि आम जनता को भी बढ़ावा मिलेगा। 

गौरतलब है कि, राहुल गांधी 21 नवंबर को गुजरात दौरे पर थे। उन्होंने यहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया वहीं अब 23 नवंबर को फिर से मार्च में शामिल होंगे।