Read in App


• Wed, 18 Sep 2024 4:40 pm IST


भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान


बागेश्वर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक में रक्तदान कैंप लगाया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने 15 यूनिट रक्तदान किया। प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक घस्याल ने कहां की ब्लड कैंप उनके द्वारा लगाया गया है। तांकि रूरतमंद लोगों को रक्त की जरूरत पड़ने पर दिया जा सके। इससे पूर्व भजापा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह और विधायक पार्वती दास ने रिबन काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर अक्षय चानियाल, संजय परिहार, धीरेंद्र परिहार, रमेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।