राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपना कुनबा बढ़ाने में लगे हुए हैं। जिससे इसका फायदा उन्हें आगामी चुनाव में मिल सके। इसी क्रम में आज से कांग्रेस ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस ने प्रदेश भर में 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है किविधानसभा चुनाव में कांग्रेस निश्चित रूप से जीत का लक्ष्य पूरा करेगी। उन्होंने कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यालय का भी शुभारंभ किया।