राजधानी दून के प्रेमनगर के धोलास इलाके में महिला और नौकर के शव मिले हैं। शव घर में मिले हैं। महिला का नाम उन्नति बताया जा रहा है। दोनों के शव लहूलुहान अवस्था में मिले हैं। घटनास्थल पर ही उन्नति शर्मा का पति मिला है। एसपी सिटी और एसएसपी मौके पर पहुँच गए हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिये हैं।