Read in App


• Tue, 30 Mar 2021 1:47 pm IST


पेयजल मंत्री ने अधिकारियों को दी कार्यशैली में सुधार की नसीहत


पिथौरागढ़-पेयजल, ग्रामीण निर्माण और जनगणना मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने शनिवार शाम विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कार्यशैली में बदलाव लाकर निर्धारित समय पर काम पूरा कर जनता तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी कतई यह न सोचें कि शिकायत पर यहां से स्थानांतरण हो जाएगा पर ऐसा नहीं होगा।