Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 24 Aug 2021 12:43 pm IST


कांग्रेस ने आगामी विधासनभा चुनावों का किया शंखनाद


जोशीमठ में कांग्रेसी नेता पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी के समर्थन में कांग्रेस कमेटी ने रोड शो करके आगामी विधासनभा चुनावों का शंखनाद कर दिया है।भंडारी नगर के सभी वार्डों में भ्रमण कर लोगों से कांग्रेस से जुडने की अपील कर रहे हैं। मुख्य बाजार में कांग्रेस पार्टी ने राइका तिराहे से टैक्सी स्टैंड तक रोड शो किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भी इसमें शामिल होना था, लेकिन रास्ते में फंसने की वजह से वह नहीं पहुंच सके। पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि वर्तमान की बीजेपी सरकार हर मोर्चे में विफल रही है। इसलिए इस सरकार को विदा करने का वक्त आ गया है। चार वर्ष में तीन मुख्यमंत्री देना ही बीजेपी की उपलब्धि रही है।