Read in App


• Sat, 3 Apr 2021 1:57 pm IST


गढ़वाल विवि के आवासीय परिसर से सटे जंगल में भीषण आग


पौड़ी-टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में पांचवें दिन भी जंगल आग मेें जलते रहे। यहां मंगसू गांव तक लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में करीब आठ स्थानों में आग फैल गई। वहीं गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर से सटे क्षेत्र में आग लगने से पूरा क्षेत्र धुएं के गुबार से भर गया। इधर, वन विभाग अभी तक आग पर नियंत्रण नहीं पा सका है।