Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 16 Dec 2022 9:23 am IST

ब्रेकिंग

सेना की गोलीबारी में दो स्थानियों की चली गयी जान, स्थिति तनावपूर्ण, सेना पर पथराव...


जम्मू संभाग के जिला राजोरी में दो स्थानीय नागरिकों की मौत होने से बवाल शुरु हो गया। दरअसल, सेना के शिविर के पास संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सैनिकों ने गोलियां चलाईं, जिसमें दो लोग मारे गए, और एक घायल हो गया। 

बताया जा रहा है कि, दोनों स्थानीय नागरिक हैं। वहीं नागरिकों की मौत की सूचना पर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। लोगों ने हाईवे जाम कर सेना के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सेना के एक संतरी ने शुक्रवार सुबह कथित तौर पर गोलीबारी की। 

अधिकारियों ने बताया कि, राजौरी निवासी शलिंदर कुमार और कमल किशोर की गोलीबारी में मौत हो गई, जिससे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है और गुस्साए लोगों ने सेना के शिविर पर पथराव कर दिया इसके बाद हाईवे भी जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारी मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख का मुआवजा, संगे-संबंधियों के लिए नौकरी, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा के साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।