Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 10 Nov 2021 10:00 am IST


उत्तराखंड की दो हस्तियों को मिला पद्मश्री पुरस्कार, राष्ट्रपति कोविंद ने किया सम्मानित


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को आयोजित समारोह में पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उत्तराखंड की दो हस्तियों डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय और किसान प्रेम चंद शर्मा को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा। हड्डी का सबसे बड़ा ट्यूमर निकालने का रिकॉर्ड डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय के नाम दून के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ.भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। हड्डी का सबसे बड़ा ट्यूमर निकालने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। सर्जरी में हासिल की गई उपलब्धियों को देखते हुए ही उनका नाम लिम्का और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। उन्होंने वर्ष 1980 में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर से एमबीबीएस किया था। फिर उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ और सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली में सेवा दी। इसके बाद वह स्वीडन, जापान, अमेरिका, रूस और ऑस्ट्रेलिया में फेलोशिप के जरिये अपना हुनर तराशते रहे। उनके नाम कई रिसर्च जर्नल भी हैं।