Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 May 2022 3:59 pm IST


सावधान ! फ्रिज का ठंडा पानी सेहत को पहुंचा सकता है बड़े नुकसान


गर्मियों में अपनी प्यास बुझाने के लिए क्या आप भी फ्रिज में रखा चिल्ड वाटर पीते हैं? अगर जवाब हां में है तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। आपकी ये आदत आपको अनजाने में ही मोटापे के अलावा कई अन्य रोगों का शिकार बना सकती है। आइए जानते हैं आखिर फ्रिज में रखा पानी  पीने से सेहत को क्यों और कौन से साइडइफेक्ट्स होते हैं-

फ्रिज का पानी क्यों करता है नुकसान- न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल  कहते हैं कि ठंडा पानी या फिर ठंडे पेय पदार्थ आपकी रक्त वाहिकाओं को सिकोड़कर आपकी पाचन क्रिया को बाधित कर सकते हैं। इसके अलावा यह पाचन के दौरान पोषक तत्वों के अवशोषित होने की प्राकृतिक प्रक्रिया में भी बाधा डालता है। जिसकी वजह से शरीर का ध्यान पाचन से हटकर आपके शरीर के तापमान और पानी के तापमान को नियंत्रित करने की कोशिश में लग जाता है। जिससे वास्तव में पानी की कमी हो सकती है और आप डिहाईड्रेशन महसूस कर सकते हैं। शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है, लेकिन आप जब कम तापमान वाली किसी चीज का सेवन करते हैं, तो आपका शरीर इस तापमान को नियंत्रित करने के लिए अधिक ऊर्जा खर्च करके इसकी भरपाई करता है। यह अतिरिक्त ऊर्जा जो फिलहाल तापमान को नियंत्रित करने के लिए उपयोग की जा रही होती है  मूल रूप से पाचन और पोषक तत्वों को अवशोषित करने की प्रक्रिया में उपयोग की जाती है। यही वजह है कि पानी को हमेशा कमरे के तापमान पर रखकर पीने की सलाह दी जाती है।

फ्रिज का पानी पीने से सेहत को होने वाले नुकसान- मोटापा, पाचनशक्ति में गड़बड़ी, कब्ज की समस्या, गला खराब होना, सिर दर्द और साइनस की समस्या,  हार्ट रेट होना और एनर्जी लेवल का डाउन हो जाना उन नुकसानों में शामिल है जो फ्रिज का पानी पीने सेहत को हो सकते हैं।