Read in App


• Fri, 12 Apr 2024 3:59 pm IST


चौथे दिन माता के मंदिरों में मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की


हरिद्वार। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन देवी मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में मां जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मां भगवती की आराधना के पावन पर्व पर मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कूष्मांडा देवी की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों और घरों में सुबह से लेकर देर शाम तक देवी भक्तों की भीड़ रही। घरों में मां का पूजन और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। घरों में पूजा करने के बाद मंदिरों में भी भक्तों ने मत्था टेक मां की अराधना की। सुबह से ही मां मनसा देवी, चंडी देवी, मायादेवी, सुरेश्वरी देवी समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।