Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Dec 2021 8:53 pm IST


राजस्व कर्मियों की हड़ताल जारी


चार सूत्री मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सेवक संघ की कलम बंद हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। कर्मियों ने कहा कि उनकी मांगों पर जब तक कार्रवाई नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मियों ने कहा कि राजस्व उपनिरीक्षक के साथ रजिस्ट्रार कानून गो संवर्ग का एकीकरण किसी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान लक्ष्मी प्रसाद गैरोला, देवेंद्र कंडारी, हरीश पोखरियाल, पुष्कर सिंह नेगी, जगदीश ओलिया, नीरज पुरोहित सहित कई कर्मी शामिल थे।