Read in App


• Tue, 20 Jul 2021 5:30 pm IST


सफाईकर्मियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल


कार्मिकों को नियमित करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कार्मिकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। तयशुदा कार्यक्रम के तहत सफाई कर्मचारी नगर पालिका सभागार में एकत्रित हुए, जिसके बाद नियमितीकरण समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्मिकों ने हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की गई। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष गोडियाल ने कहा कि अपनी विभिन्न मांगों के लिए सफाई कर्मचारी 15 मार्च 2021 से आंदोलित हैं।