Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 30 Dec 2022 2:30 am IST

मनोरंजन

फ्लाइट में पाक एक्ट्रेस ने क्रास की लिमिट, पति के साथ किया ये काम, अब हो रहीं ट्रोल


इकरा अजीज पाकिस्तान की छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेसेस में एक हैं। पाकिस्तान में इकरा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अकेले इंस्टाग्राम पर ही उनके 93 लाख से ज्यादा फालोवर्स हैं।  इन दिनों इकरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उन्होंने बुधवार को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था।
हालांकि अपने इस वीडियो की वजह पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा को काफी ट्रोल होना पड़ रहा है क्योंकि पाकिस्तानी यूजर्स को एक्ट्रेस का ये वीडियो बिलकुल भी पसंद नहीं आ रहा है। वीडियो में इकरा को अपने पति यासिर हुसैन के साथ फ्लाइट में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं की इकरा फ्लाइट में अपने पति की गोद में बैठकर उन्हें किस कर रही हैं। पाकिस्तानी यूजर्स को यही बात अच्छी नहीं लगी और वे एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- ‘बेडरूम किसके लिए होता है?’, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बेडरूम तक महदूद (सीमित) रखें ये हरकतें।’