Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 12 Mar 2023 3:06 pm IST

मनोरंजन

रोहमान शॉल के साथ स्पॉट हुईं सुष्मिता सेन, दोनों को साथ देख खुशी से झूम उठे फैंस


पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने हार्ट अटैक के बाद एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। वहीं अब उन्हें एक बार फिर से अपने पूर्व प्रेमी रोहमन शॉल के साथ स्पॉट गया है। दोनों को साथ देखकर बाद फैंस काफी खुश हैं। ये मौका था मुंबई में लैक्मे फैशन वीक का।
यहां वेन्यू से बाहर निकलने के बाद एक्ट्रेस को उनके पूर्व प्रेमी रोहमन के साथ टहलते हुए  देखा गया। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इवेंट में सुष्मिता पीले कलर के लहंगे में नजर आईं थी । वहीं, रोहमन व्हाइट ब्लेजर में दिखे। बता दें कि सुष्मिता ने लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए पीले रंग का लहंगा पहना था और रैंप पर वॉक किया था।