Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 31 Aug 2021 7:11 pm IST

ब्रेकिंग

नहाते समय नौकुचियाताल झील में डूबा होटल कर्मी


नैनीताल में एक होटलकर्मी नहाते समय झील में डूब गया। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।  नौकुचियाताल लेक रिजॉर्ट में कार्यरत मोहित नेगी करीब चार बजे झील में नहाने गया था। इस दौरान वह अचानक डूबने लगा। सूचना मिलते ही एसआई प्रदीप यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से झील में डूबे युवक की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।