Read in App


• Tue, 6 Jul 2021 9:28 pm IST


पांडव सेना का वो योद्धा, जो कौरव सेना के लिए बन गया था 'यमराज'


महाभारत के युद्ध में एक से बढ़कर एक महाबलशाली योद्धा थे। सभी योद्धाओं की कुछ न कुछ खास बात थी। इसी में से एक घटोत्कच थे, जिनका शरीर बहुत ही विशालकाय था। घटोत्कच का जन्म भीम की राक्षस कुल की पत्नी हिडिम्बा से हुआ था। राक्षसी पुत्र होने की वजह से घटोत्कच मायावी भी थे। घटोत्कच बहुत ही शक्तिशाली और चमत्कारी योद्धा थे। वो इतने बलशाली थे कि कौरव सेना को अपने पैरों तले ही कुचल देते थे। घटोत्कच के युद्ध से कौरव सेना में हलचल मच गई थी। महाभारत के युद्ध में जब तक घटोत्कच जिंदा थे, तब तक कौरव पूरी तरह से परेशान हो गए थे।