Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 27 Dec 2022 11:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

बर्फीले तूफान की चपेट में अमेरिका और जापान, कहीं 60 तो कहीं 17 लोगों ने गंवाई जान...


सर्दी का मौसम आते ही दुनिया में कई जगह बर्फीली हवाओं और तूफान के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अमेरिका औऱ जापान दोनों देश ही बर्फीले तूफान की चपेट में है। 

एक तरफ जहां अमेरिका में बर्फीले चक्रवाती तूफान ''बम'' के चलते अब तक 60 लोगों की मौत हो गयी तो जापान के एक बड़े हिस्से में भारी हिमपात के कारण 17 लोग मारे गए, जबकि 93 लोग घायल हो गए हैं। यहां सैकड़ों घरों में बिजली गुल हो गयी है। उधर, यूरोप के ऑस्ट्रिया में हिमस्खलन के कारण 10 लापता हैं।

अमेरिका में क्रिसमस के दौरान आए बर्फीले तूफान से देश के करीब 20 करोड़ लोग बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं। जबकि, 49 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कनाडा में भी चार लोगों की जान जा चुकी है।