Read in App


• Sun, 7 Mar 2021 4:18 pm IST


नेपाल सीमा के साथ खुलेंगी 11 पुलिस चौकियां


देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि सीमा से लगे क्षेत्रों में 11 पुलिस चौकियों की सैद्धान्तिक सहमति बनी है। शीघ्र ही चौकियां खुलेंगी। डीजीपी ने रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते हुए यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश में 160 के आसपास और 1900 जवानों की भर्ती होने जा रही है। मई माह से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित होंगे। साइबर सुरक्षा, ड्रग्स आदि पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चमोली के तपोवन में अभी भी राहत कार्य जारी हैं। राजस्व क्षेत्रो की जनता यदि पुलिस क्षेत्र में शामिल होना चाहती है तो उसे पुलिस क्षेत्र में मिलाया जाएगा।