ऋषिकेश में इन दिनों पर्यटकों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम के दोनों झूला पुल पर्यटकों की आवाजाही से भर गए हैं। तपोवन, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं।
भीड़ के कारण लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर यातायात व्यवस्था भी डगमगा रही है। सड़क किनारे खड़े आड़े तिरछे वाहनों के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्थ करने के लिए पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। 23 मार्च 2020 से कोविड-19 के कारण तीर्थनगरी में पर्यटकों और सैलानियों की चहलकदमी कम हो गई थी।