मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की मनोज ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। जी हां, खबरों की मानें तो मनोज पाटिल ने मुंबई में खुदकुशी की कोशिश की। अहम खबर ये भी है की मनोज के इस कदम के पीछे की वजह अभिनेता और इंफ्लुएंसर साहिल खान को बताया जा रहा है। दरअसल उनके द्वारा एक सुसाइड नोट छोड़ा गया था जिसमे उन्होंने साहिल खान पर साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो भी पोस्ट किया है। गौरतलब है की मनोज का इस वक्त मुंबई के कूपर अस्पताल में इलाज चल रहा है।