Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 15 Nov 2021 6:52 pm IST


बूढ़ी दीपावली पर जलाए गए 251 दीये


हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ईगास बग्वाल और बूढ़ी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया। एक बरातघर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 251 दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अजय भट्ट ने कहा कि हमारी लोक कला, लोक संस्कृति और त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है। ईगास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवकाश घोषित कर सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन जितेंद्र मेहता ने किया।