भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित इन दिनों अपने अलग अवतार को लेकर खूब चर्चा में हैं। हालांकि न तो अभी उनकी कोई फिल्म आ रही है और न ही उन्होंने कोई ऐसा बयान या पोस्ट शेयर किया है जिसकी वजह से वह सुर्ख़ियों में हैं। असल में वह इन दिनों अपने ग्लैमरस अवतार को छोड़ कृष्ण भक्ति में डूबी हुईं हैं जिसको लेकर वह चर्चा में हैं। प्रियंका पंडित का ये अंदाज देख फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि प्रियंका पंडित भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार हैं।
प्रियंका इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर कृष्ण की आराधना करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। अभिनेत्री के कृष्ण भक्ति अवतार को देखकर ऐसा बिलकुल नहीं लगता है कि वह ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। गले में झोला, माथे पर तिलक और सादे कपड़ों में अभिनेत्री का एक अलग ही रूप दिखाई दे रहा है।
एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह भगवान जगन्नाथ की मूर्ति के सामने भावुक होती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कभी भगवान के सामने खड़े होकर कुछ न कहते हुए सिर्फ रोने का मन करे तो समझो भगवान सुन रहे हैं।' आपको बता दें कि ऐसा नहीं है कि अभिनेत्री ने मनोरंजन जगत को अलविदा कह दिया है। वह खुद को पार्ट टाइम कलाकार बता रही हैं।