रुद्रप्रयाग : जाख देवता के पश्वा व नारायणकोटी गांव निवासी मदन सिंह राणा का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। मौत का कारण कुछ समय से चल रही बिमारी बताई जा रही है। बता दें, वह हमेशा से ही पूजनीय भगवान यक्षराज जाख देवता के पश्वा राणा धार्मिक व सामाजिक कार्यों में अपना योग्दान देते रहे हैं। उनके निधन पर विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, शैलारानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल सहित अन्य लोगों ने दुख प्रकट किया है।