Read in App


• Wed, 8 Nov 2023 12:46 pm IST


अल्मोड़ा में 15 नवंबर से होगा मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का आंदोलन


उत्तरांचल मिनिस्टीरियल फेडरेशन ऑफ सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले जिले के सभी मिनिस्टीरियल कर्मचारी 15 नवंबर से अपनी मांगों के लिए आंदोलन करेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैंसोड़ा ने कहा कि कनिष्ठ सहायक पर सीधी भर्ती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने सहित 21 सूत्री मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा है लेकिन सरकार नहीं सुन रही। इन सभी मांगों के लिए 15 से 30 नवंबर तक बांह में काली पट्टी बांधकर मिनिस्टीरियल कर्मचारी नाराजगी जताएंगे। सात दिसंबर को जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा और 14 दिसंबर को चेतना रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी के लिए आठ नवंबर यानि आज शाम चार बजे गांधी पार्क में बैठक होगी।