Read in App


• Sun, 24 Jan 2021 11:36 am IST


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने किया लाल तप्पड़ फ्लाईओवर का निरीक्षण,31 जनवरी तक फ्लाईओवर होगा तैयार



मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लाल तप्पड़ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वहां अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली कि कब तक फ्लाईओवर का काम पूरा हो जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस साल 31 जनवरी तक फ्लाईओवर का कार्य पूर्ण हो जाएगा। दरअसल, लाल तप्पड़ फ्लाईओवर देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर स्थित है और इस फ्लाईओवर के बनने के बाद देहरादून-हरिद्वार की दूरी और कम हो जाएगी। दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात लाल तप्पड़ इलाका एक तरह का एलीफेंट कॉरिडोर भी है, क्योंकि जब यहां फ्लाईओवर नहीं था तो अक्सर इस रास्ते सुबह और शाम एलीफेंट का मूवमेंट रहा करता है, जिससे न सिर्फ वन्यजीवों बल्कि इंसानों की भी जान को खतरा रहा करता था। अब ऐसे में लाल तप्पड़ फ्लाईओवर बनने से वन्यजीवों के लिए रास्ता भी सुरक्षित हो जाएगा और आने जाने वाले वाहनों के लिए भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कुछ जगह अपने वाहन को रोका और उसके अंदर से ही निर्माण कार्यों को देखा। इस दौरान अधिकारी भी सीएम मौजूद थे, जिन्हें उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री रावत का काफिला काफिला सुरक्षा व्यवस्था के बीच धीरे-धीरे पुल के ऊपर से गुजरा। सीएम कार से निरीक्षण करते हुए लाल तप्पड़ से आगे पहुंच चुके हैं।