अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपने पति सैफ अली खान और अपने दोनों बच्चों तैमरू और जेहन के साथ ट्रिप पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें सैफ और तैमूर नजर आ रहे हैं।
इन दिनों करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रह रही है। वह आए दिन अपने फैन्स के बीच तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
इस दौरान उन्होंने अपने पति सैफ अली खान और बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने इस तस्वीर में तैमूर के गॉडफादर की झलक भी दिखाई है। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है,‘पिता…भगवान तुल्य पिता…बेटा, विन्चेस्टर 2022’। ये फोटो विन्चेस्टर बोर्डिंग स्कूल के कॉरिडोर की है।
देखें...