Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 29 Oct 2022 4:53 pm IST


पिथौरागढ़ से बागेश्वर लौटी छड़ी यात्रा, कल बिनसर महादेव के लिए होगी रवाना


बागेश्वर/पिथौरागढ़  : पिथौरागढ़ से छड़ी यात्रा लौटकर बागनाथ नगरी पहुंची। यात्रा में शामिल लोग शनिवार को यहीं विश्राम करेंगे। रविवार को यात्रा बिनसर महादेव होगी रवाना। यात्रा में 80 साधुओं का दल शामिल है यात्रा में। जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी महाराज के नेतृत्व में छड़ी यात्रा का एक नवंबर को हरिद्वार में समापन होगा। महामंडलेश्वर बीरेंद्रनंद गिरी, महंत शिव दत्त गिरी, महंत कुश गिरी, पुष्कर राज गिरी, पशुपति गिरी, विश्वम्बर भारती, जूना अखाड़ा के महंत शंकर गिरी महाराज आदि मौजूद रहे।