Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 26 Dec 2022 5:34 pm IST


नेपाली महिला ने एसएसबी पर लगाया मारपीट का आरोप


चंपावत : बनबसा (चंपावत)। एक नेपाली महिला ने एसएसबी पर मारपीट का आरोप लगा बनबसा थाने में तहरीर दी है। घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है जबकि एसएसबी ने उनकी महिला कर्मी पर पथराव का आरोप लगाया। बनबसा व्यापार मंडल ने एसएसबी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।एक नेपाली महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व नेपाल को जा रही थी। उसके साथ एसएसबी जवानों ने अभद्रता कर मारपीट की जबकि एसएसबी ने बताया कि दैनिक जरूरत से अधिक सामान ले जा रही नेपाली महिला को सीमा पर रोकने को कहा गया तो उसने भागने का प्रयास किया। रोकने गई एसएसबी की महिला कर्मी पर उसने पथराव कर दिया। इस मामले को लेकर व्यापार मंडल पदाधिकारी थाने पहुंचे और एसएसबी जवान पर कार्रवाई की मांग की।थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है। इस मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि एसएसबी के उच्चाधिकारियों को भी मामले की गोपनीय जांच करने के लिए कहा जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने नेपाली महिला का मेडिकल करा एसएसबी जवान पर केस करने की मांग रखी। उन्होंने एसएसबी कर्मियों पर सीमा पर आवागमन करने वालों के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया। बहरहाल पुलिस ने जांच तक मामला शांत करा दिया। बाजार बंद करने की भी चेतावनी दी।