Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 4 Jul 2022 11:00 am IST

नेशनल

कोलकाता से विदेश भेजी जा रहीं दुर्गा माता की 11 मूर्तियां, इन देशों से मिला ऑर्डर


इस साल दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत 1 अक्टूबर से हो रहा है। इस खास मौके की तैयारियां  पश्चिम बंगाल में अभी  से शुरू हो गई है।  दरअसल, कोलकाता में दुर्गा पूजा उत्सव से पहले कुमारतुली से दुर्गा माता की मूर्तियां विदेश जाने के लिए तैयार हैं। वहीं एक मूर्ति कलाकार ने बताया, "हर साल दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता के कुमारतुली से फाइबरग्लास की दुर्गा की मूर्तियां विदेश भेजी जाती हैं।"
अभी तक इतनी मूर्ती का ऑर्डर
मूर्ती कलाकार ने बताया कि, अभी तक तो 11 मां दुर्गा की मूर्ती का ऑर्डर मिल चुका है, जिसमें से 5 मां दुर्गा की मूर्ति USA के लिए, एक शिकागो, एक न्यू जर्सी, एक न्यूयॉर्क और एक दुबई जाने के लिए तैयार है। एक से दो दिन में ये सभी मूर्तियां विदेश चली जाएंगी। यहीं नहीं मां दुर्गा की मूर्ती का ऑर्डर कतर, जापान, मैनचेस्टर और कोलंबिया से भी मिला है।