Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 23 Nov 2021 4:39 pm IST


वॉलीबाल में शिव बिहार, लोहरिया साल जीते


हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज में हुई अंडर 21 वालीबॉल प्रतियोगिता में शिव बिहार, लोहरिया साल और एमबीपीजी की महिला टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालकों के बीच हुए वालीबॉल में बिंदुखत्ता की टीम दूसरे और देवलचौड़ तीसरे स्थान पर रहीं। बालिकाओं में डिफेंस एकेडमी ने दूसरा और स्टेडियम की टीम तीसरे स्थान पर रही। एमबी इंटर कॉलेज के प्रबंधक विंदेश कुमार गुप्त ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डीके पंत, क्रीड़ाधिकारी वीके पांडे, महिला क्रीड़ाधिकारी मंजू बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, वीके जोशी आदि मौजूद रहे।