Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 23 May 2023 11:30 am IST

मनोरंजन

साथ में ब्रेकफास्ट करते-करते परिणीति ने कर लिया था राघव को जीवनसाथी बनाने का फैसला, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा


 बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में आप नेता राघव चड्ढा संग सगाई कर ली। इसके बाद एक्ट्रेस  ने अपनी इंगेजमेंट की कई सारी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की।फोटोज शेयर करने के साथ ही परिणीति ने इस बात से भी पर्दा हटाया कि  उन्होंने राघव चढ्ढा को कैसे अपने लिए चुना।
एक्ट्रेस ने कहा,  जब उन्होंने आप नेता के साथ ब्रेकफास्ट किया, तभी उनके ये बात समझ में आ गई कि यही वो शख्स हैं जिससे उन्हें शादी करनी है। इन्हीं कि साथ उन्हें लाइफ को सुकून मिलेगा।वहीं अगर बात करें परिणीति के वर्कफ़्रंट की तो वे अमिताभ बच्चन के साथ 'ऊंचाई  में नजर आई थीं। वहीं अब जल्द ही उन्हें  इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में देखा जाएगा।