Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 17 Feb 2022 12:27 pm IST


कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताकर प्रत्याशियों ने बिताया समय


अल्मोड़ा/बागेश्वर। चुनाव प्रचार का थकान भरा सफर पूरा करने के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मंगलवार को फुरसत में दिखे। अधिकतर प्रत्याशियों की दिनचर्या की शुरुआत अखबार पढ़ने से हुई। प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मतदान पर भी चर्चा की। किस बूथ में किसका पलड़ा भारी रहा, इसकी भी समीक्षा की। कुछ ने निमंत्रण में पहुंचकर भी समय बिताया। कैलाश शर्मा ने किया क्षेत्र भ्रमण अल्मोड़ा। सुबह पूजा के बाद अल्मोड़ा के भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने क्षेत्र में भ्रमण किया। उन्होंने मतदान के लिए वोटरों का आभार जताया। मनोज तिवारी ने निभाई रिश्तेदारी अल्मोड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी सुबह परिजनों के साथ रहे। इसके बाद वे रिश्तेदारी में कुछ निमंत्रण भी निभाए। कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव का फीडबैक भी लिया।