Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 11 Apr 2023 12:58 pm IST

मनोरंजन

48 की उम्र में मां बनीं हॉलीवुड एक्ट्रेस हिलेरी स्वैंक, दिया जुड़वा बच्चों को जन्म


बॉलीवुड की तरह ही हॉलीवुड की खबरें भी लोगों के बीच सुर्खियां बनी रहती हैं। हाल ही में, हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हिलेरी स्वैंक ने फैंस को गुड न्यूज़ दी है। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस के घर दो नन्हे मेहमान आये हैं। जी हां हिलेरी स्वैंक ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने अपने दोनों बच्चों की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और लोगों को मां बनने की खुशखबरी दी। बता दें कि हिलेरी स्वैंक 48 साल की उम्र में मां बनी हैं और उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।   हिलेरी स्वैंक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह समुद्र के किनारे खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने  अपनी गोद में अपने दोनों जुड़वा बच्चों को भी गोद में उठा रखा है। अभिनेत्री की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिस पर फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं।