Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Sep 2021 12:14 pm IST

एक्सक्लूसिव

दलबीर सिंह का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज


ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले रामनगर भवानीगंज के दलबीर सिंह ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। दलबीर सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में घर की छत पर धनिया का पौधा उगाया। जिसकी ऊंचाई 7 फीट 4.5 इंच है। धनिया के इस पौधे को अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है। दलवीर सिंह मूल रूप से रामनगर के रहने वाले हैं और वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही अपने घर की छत पर धनिया का पौधा लगाया। जिसकी उन्होंने खूब देखरेख की, वहीं दलबीर सिंह ने विश्व में सबसे ऊंचा धनिया का पौधा उगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।