Read in App


• Mon, 22 Jan 2024 11:18 am IST


आज खत्म होगा श्री राम का वनवास, प्रभु की भक्ति में डूबी द्रोणनगरी


देहरादून। अयोध्या में आज श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर द्रोणनगरी पूरी तरह से सज चुकी है। भक्तों में अपने आराध्य भगवान राम को लेकर आस्था हिलोरें भर रही है। उनके स्वागत के लिए घरों से लेकर मंदिरों, प्रतिष्ठानों व बाजार को श्रीराम के ध्वज, केसरिया गुब्बारे, फूलों व रंग-विरंगी लाइटों व झालरों से सजाया गया है। पलटन बाजार, घंटाघर, प्रेमनगर बाजार समेत विभिन्न मंदिरों में अयोध्या से लाइव प्रसारण के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। मुख्य मार्गों को लड़ियों से सजाया गया है। डीजे पर श्रीराम भजनों की धुन सुनाई दे रही है। इसके अलावा टपकेश्वर में 2100 दीये जलाने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में दीपोत्सव होगा।