Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Feb 2023 5:28 pm IST


कुंदन बने पंचायती राज कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष


लोहाघाट : जिले की नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट के सुनकुरी गांव निवासी कुंदन सिंह सामंत को पंचायती राज उपनल कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कर्मचारियों ने खुशी जताई। देहरादून में आयोजित प्रदेश स्तरीय चुनाव में लोहाघाट के कुंदन भी शामिल रहे। जिसमें सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कुंदन ने उपनल कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। कहा कि वह जल्द ही सीएम और पंचायती राज मंत्री से भेंट कर समस्याओं के समाधान की मांग रखेंगे। कुंदन के अध्यक्ष बनने पर जिला उपाध्यक्ष दीपक लडवाल, प्रवीण पाटनी, हरीश चौबे, देवेन्द्र रावत, नवीन पाटनी, मयंक गहतोड़ी आदि ने खुशी जताई।