Read in App


• Sun, 10 Jan 2021 9:03 pm IST


माँ की मृत्यु के बाद बेटे ने की आत्महत्या


देहरादून। शहर कोतवाली को  कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि विजय कॉलोनी में एक लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी धारा पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।  जानकारी की तो पता चला कि एक लड़का जिसका नाम प्रथम पुत्र इंदर सिंह निवासी विजय कॉलोनी, उम्र 20 वर्ष द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।  मृतक के पिता इंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि मैं विक्रम चलाता हूं। आज समय लगभग 7:00 बजे साँय जैसे ही घर पहुचकर मैंने घर का दरवाजा खोला तो मेरा लड़का पंखे पर लटका था। मैंने तुरंत रस्सी काट कर उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक वह मृत हो चुका था।  मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक उपरोक्त इंद्र सिंह का इकलौता पुत्र था। 1 वर्ष पूर्व मृतक की माता का  देहांत हो गया था। उसके पश्चात से ही मृतक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।