Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 18 Oct 2022 8:30 am IST


उत्तराखंड रोडवेज बसों में यात्रियों की जान से हो रहा खिलवाड!


 उत्तराखंड में यात्री बसों में सफर सुरक्षित नहीं हैं। पहाड़ के साथ की मैदानी रूटों पर दौड़ रही बसों में कंपनी से शॉकर लग आए थे, जिनको हटा दिया गया है। रोडवेज की करीब 400 बसें ऐसी हैं, जिनके शॉकर खराब हो गए थे, लेकिन रोडवेज ने रिपेयर करने के बजाय बसों से शॉकर ही हटा दिए हैं।

शॉकर हटने से बस का पूरा बस और उसमें सवार सभी यात्रियों का भार कमानी रहता है, ऐसे में कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। रोडवेज ने वर्ष 2016 में 400 बसें खरीदी गई थीं। ये बसें उत्तराखंड के सभी डिपो में भेजी गईं। इसमें कुछ मैदान तो कुछ पहाड़ों पर चल रही हैं। बसों के आगे पीछे के पहिये पर कमानी के साथ दो-दो शॉकर लगे थे, जो कुछ समय बाद खराब होने लगे थे।लेकिन रोडवेज ने शॉकर रिपेयर करने के बजाय उन्हें बसों से हटा दिया। साथ में सपोट के लिए लगे लोहे के गुटके भी बसों में नहीं हैं। प्रदेश में कुछ निजी बसें भी ऐसी हैं, जिनके शॉकर निकाले गए हैं। बस के चारों शॉकर गायब मिले ‘हिन्दुस्तान’ ने कुछ बसों की पड़ताल भी की। पर्वतीय डिपो की बस संख्या-यूके07पीए 2089 के चारों शॉकर गायब थे। इसी डिपो की बस संख्या यूके 07पीए 3180 के शॉकर भी गायब मिले। डिपो में करीब 40 बसें हैं, जिन पर शॉकर नहीं हैं। सभी बसें कमानी के साहरे चल रही हैं।