Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Feb 2022 12:45 pm IST

नेशनल

मंडप से सीधे मतदान करने पहुंचा दूल्हा


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में मथुरा की पांच विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले रहे हैं। वहीं पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भी गजब का उत्साह है। इसी कड़ी में शादी के बाद एक दूल्हे ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।  जिसके बाद वो अपनी दुल्हन को घर ले गया। उसके साथ ही बरातियों ने भी अपने मत का प्रयोग किया। आपको बता दें की मतदान की प्रक्रिया शाम छह बजे तक चलेगी। बताया गया है की मतदान के लिए जिले में 1104 मतदान केंद्रों पर 2224 बूथ बनाए गए हैं और इस बार 18.71 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।