Read in App


• Mon, 8 Feb 2021 4:28 pm IST


बिना मेकअप किए, आंखो को बनाए सुदंर



वो बात बिल्कुल सत्य है, आंखे है तो हम संसार देख सकते हैं। लेकिन यदि आंखे सुंदर हो तो और भी ज्यादा लोगो को लुभाती है और लोगो का मन मोह लेती हैं। तो चलिए हम आपको बताते है बिना मेकअप के आप आंखों को कैसे सुंदर बना सकते हैं।


पलकों पर लगाएं फेशि‍यल क्रीम

पलकों पर फेशि‍यल क्रीम लगा कर उसका रूखापन दूर किया जा सकता है. हालांकि, ऐसा करते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि क्रीम आंखों के अंदर न चली जाए.


 आँखो को ठन्डे पानी से धोएं


ठंडे पानी से आँखों को धोने से आपकी आँखे ठंडी और साफ होती हैं।  इसके साथ ही आँखो की ताजगी भी बनी रहती रहती हैं। 


 रखे ठंडे टी बैग्स 

ठन्डे टी बैग्स आखो पर रखना काफी अच्छा होता हैं। इससे आपके आखो की स्किन टाइट हो जाएगी। 


 आँखो को आराम हैं जरुरी 

पर्याप्त आराम और कम से कम आठ घंटे की नींद आँखो की चमक बनाए रखने के लिए जरुरी हैं।  नहीं तो शरीर की थकान आँखो से झलकती हैं। 


 संतुलित आहार अपनाएं 


आँखो को सुन्दर बनाने के लिए खूब पानी पीना चाइये व खाने में फल और सब्जियों की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।