देहरादून से बड़ी खबर है। कांग्रेस की मांग है कि हाल ही में भारी बारिश व अतिवृष्टि से कुमांऊ व गढ़वाल मंडल में भारी जनहानि व आर्थिक नुकसान हुआ। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। प्रदेश सरकार इस प्राकृतिक आपदा को लेकर गंभीर नहीं है। कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए आज कांग्रेस ने सचिवालय कूच किया। इसमे पूर्व सीएम हरीश रावत समेत गणेश गोदियाल और गरिमा दसौनी समेत कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं।