पाकिस्तान में बाढ़ का कहर जारी है। खबर आ रही है कि बाढ़ की वजह से अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दें कि इस समय पाकिस्तान का बलूचिस्तान और कराची में सबसे ज्यादा बारिश का असर देखने को मिल रहा है। केवल बलूचिस्तान में बाढ़ से 111 लोगों की मौत हो चुकी है।
यहीं नहीं पाकिस्तान के बड़े शहरों में जगह जगह घुटनों तक बाढ़ का पानी भर गया है। वहीं मौसम विभाग ने यहां अलर्ट भी जारी कर दिया है। बारिश को देखते हुए बलूचिस्तान के 10 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।