Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 11 Nov 2022 5:48 pm IST


सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी फैलाने पर पांच का काटा चालान


अल्मोड़ा : प्रंतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी फैलाने वालों पर पालिका की ओर से सख्ती जारी है। शुक्रवार को भी पालिका टीम ने नगर की मुख्य बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने पांच व्यापारियों पर चालानी कार्रवाई की। एसआई लक्ष्मण भंडारी ने बताया कि गुरुवार को भी पालिका ने नगर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग करने पर पांच व्यापारियों से 16 सौ रुपये का जुर्माना वसूला। यहां मुख्य प्रर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पंवार, राजेश आदि मौजूद रहे।