Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 19 May 2023 5:49 pm IST


पाटी में डम्फर गिरने से दो घायल एक रेफर


पाटी। पाटी में गुरुवार देर रात गर्सलेख के पास में देवीधुरा जा रहा डम्फर वाहन गिरने से दो लोग घायल हो गये‌। जिन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षित रुप से रेस्क्यू कर 108 वाहन से पाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।पाटी थाने के उपनिरीक्षक नवल किशोर ने बताया कि गुरुवार देर रात डम्फर संख्या UK04CB 3256 सिमलखेत से देवीधुरा जा रहा था, जो पाटी से तीन किलोमीटर दूर गर्सलेख के पास में अनियंत्रित होकर लगभग 50 से 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान वाहन चालक दीपक सिंह धौनी उम्र 36 वर्ष निवासी मडलक पंचेश्वर और वाहन मालिक उमेद सिंह बिष्ट उम्र 32 निवासी ढरौंज देवीधुरा दोनों घायल हो गये। वहीं वाहन चालक और मालिक ने बताया कि डम्फर के अचानक सामने गुलदार दिखने से वाहन अनियंत्रित हो गया। पाटी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ मोनिका ने बताया कि दीपक के सिर में चोट लगने से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस दौरान रेस्क्यू टीम में हे का संतोष सिंह,दीपक सिंह, होमगार्ड बसंत सिंह, रोहित परवाल आदि मौजूद रहे।