Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Oct 2021 8:30 am IST


घोड़ा संचालकों पर ओवर रेटिंग का आरोप


यमुनोत्री धाम की यात्रा सुचारु होते ही जानकीचट्टी में तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री पालकी और घोड़ा संचालकों पर ओवर रेटिंग का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। यात्रियों का आरोप था कि जानकीचट्टी में पालकी और घोड़ों का जो रेट तय किया जा रहा है। उसे रास्ते में या यमुनोत्री धाम पहुंचते ही बढ़ा दिया जा रहा है। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
मंगलवार को मौसम खुलते ही यमुनोत्री धाम जाने के लिए जानकीचट्टी में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसका फायदा उठाते हुए पालकी और घोड़ा संचालक यमुनोत्री धाम तक के पांच किमी के पैदल ट्रेक का मनमाना रेट यात्रियों से लेने लगे।