Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 17 Sep 2021 8:26 am IST


यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित


हरिद्वार। अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने वाले प्रकरण के मुख्य नायक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह की अस्थियां गुरुवार को वीआईपी घाट पर गंगा में परंपरा के अनुसार विसर्जित की गई। हरिद्वार के वीआईपी घाट पर उनके तीर्थ पुरोहितो ने पुरे विधि विधान के साथ उनकी अस्थियो को गंगा में विसर्जित करवाया और उनकी आत्मशांति की कामना की। कल्याण सिंह के पुत्र एटा से सांसद राजबीर सिंह, पुत्रवधु , पौता और पौती ने वैदिक मंत्रोचार के साथ उनकी अस्थियो को गंगा में प्रवाहित। लगभग 100 गाड़ियों का काफिले के साथ यूपी के कई विधायक और सांसद उनकी अस्थियो को लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह महामंत्री विकास तिवारी वीरेंद्र तिवारी तरुण नैयर पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल गुड्डू समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओ ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके पुत्र राजबीर सिंह ने कहा  कि अयोध्या मे राममंदिर के निर्माण के लिए ही भगवान् राम ने उनके पिता को धरती पर भेजा था और राम मंदिर के निर्माण होने के बाद भगवान् राम ने उन्हें अपने पास बुला लिया। वही पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी की नीव को मजबूत करने में दिवंगत कल्याण सिंह के अभूतपूर्व योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।    कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उत्थान तथा राम मंदिर के निर्माण में कल्याण सिंह का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।